1 जुलाई से आम जनता की जेब पर असर: गैस सस्ता, पासपोर्ट-कार और बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा खर्च

1 जुलाई से आम जनता की जेब पर असर: गैस सस्ता, पासपोर्ट-कार और बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा खर्च

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

देशभर में 1 जुलाई से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां 19 किलोग्राम का कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है, वहीं पासपोर्ट बनवाना, कार खरीदना और बिना टिकट ट्रेन यात्रा करना महंगा पड़ने लगा है।

मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता:

19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 180 रुपये की कटौती की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी।

पासपोर्ट बनवाना महंगा:

सामान्य (नॉर्मल) पासपोर्ट बनवाने की फीस में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब नया पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। बिना टिकट यात्रा पर बढ़ा जुर्माना: भारतीय रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाना है।

कार खरीदना हुआ महंगा:

विभिन्न वाहन कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में 1.5% से 2% तक की बढ़ोतरी की है। इसके चलते नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब अधिक कीमत चुकानी होगी। इन बदलावों के साथ 1 जुलाई से कई सेवाओं और वस्तुओं की कीमतों में परिवर्तन लागू हो गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं और कारोबारियों दोनों पर असर पड़ेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें