पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 श्रीमती दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 व थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा


पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 श्रीमती दीक्षा सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-63 व थाना फेस-2 क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा सभी बीट आरक्षियों को ब्रीफ करते हुए संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












