प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, दो शातिर बदमाश घायल गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
थाना दिलीपपुर पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या का प्रयास, लूट, चोरी समेत कई संगीन मुकदमों में वांछित दो शातिर अभियुक्त मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने विभिन्न राज्यों में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी के जरिए लोगों के खातों से धनराशि निकालने की बात स्वीकार की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। अभियान का पर्यवेक्षण अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी द्वारा किया












