घर में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

प्रतापगढ़।घर में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। के कोहंडौर थाना क्षेत्र के ईसीपुर गांव में 21 वर्षीय अंजली वर्मा (पुत्री राम आसरे वर्मा) की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतका के पिता कोनी बाजार में चाय-समोसे की दुकान चलाते हैं।अंजली एमडी पीजी कॉलेज की एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक और सदमे का माहौल है।फिलहाल, युवती की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें डॉ. देवेन्द्र सिंह के प्रयासों से सीएचसी कोहंडौर में दिखा बदलाव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें