एटा में हार्डवेयर कारोबारी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

एटा में हार्डवेयर कारोबारी के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। जिले के मलावन थाना क्षेत्र के पाल नगर सौंहार में गुरुवार रात चोरों ने एक हार्डवेयर कारोबारी के घर को निशाना बनाया। अज्ञात चोर घर में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब परिजन जागे और कमरे का सारा सामान बिखरा पाया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित कारोबारी राजीव कुमार ने बताया कि चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और करीब 35 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत तीन से चार लाख रुपये आंकी जा रही है। थाना प्रभारी रोहित राठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

ग्रामीणों में रात के समय हुई इस बड़ी चोरी की घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें