Badaun: जांच करने पहुंचे डीडीओ, प्रधान हुए बेहोश, अस्पताल में भर्ती

शिकायत पर जांच करने गांव पहुंचे डीडीओ, डीडीओ की फटकार से प्रधान हुए बेहोश

दैनिक चक्र संवाददाता बदायूं: बदायूं जनपद की इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र की नूरपुर पिनौनी ग्राम पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिकायत पर जांच करने पहुंचे डीडीओ की फटकार से ग्राम प्रधान बेहोश हो गए।

बेहोशी की हालत में परिजनों ने प्रधान को तुरंत एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही डीडीओ, बीडीओ समेत अन्य अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि डीडीओ पिछले दो दिन से लगातार नूरपुर पिनौनी गांव में जांच कर रहे हैं। इस दौरान ग्राम सचिव और प्रधान ने डीडीओ पर घूस मांगने का गंभीर आरोप भी लगाया है।

पूरा मामला अब जांच और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझता नजर आ रहा है, जिससे गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें Lucknow: कल यूपी के 259 स्थानों पर होगा मॉकड्रिल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें