प्रतापगढ़ ।गंभीर अपराध में संलिप्त 01 वांछित फरार अभियुक्त पर ₹50,000/- का इनाम घोषित।

प्रतापगढ़ ।गंभीर अपराध में संलिप्त 01 वांछित फरार अभियुक्त पर ₹50,000/- का इनाम घोषित।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु थाना कंधई में पंजीकृत अभियोग में वांछित फरार अभियुक्त प्रमोद यादव उर्फ कल्लू पुत्र शिव प्रसाद निवासी ग्राम भीटीकला थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ पर ₹50,000/- (पचास हजार रुपये) का इनाम घोषित किया गया है।। अभियुक्त दिनांक 20.03.2026 से लगातार फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पूर्व में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 25.03.2026 को ₹25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर ₹50,000/- कर दिया गया है।। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कंधई पर मु0अ0सं0 56/2026 धारा 84, 127(2), 103(1), 238ए बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत है तथा वह हत्या जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त है।। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।। आमजन से अपील है कि उक्त वांछित अभियुक्त के संबंध में कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना अथवा जनपद पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।। जनपद में अपराध एवं अराजकता के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा कानून-व्यवस्था में विघ्न डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।। प्रतापगढ़ पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें