प्रतापगढ़: मेले की मारपीट केस में ली रिश्वत, दो सिपाही निलंबित, हथिगवां मामले की जांच जारी

प्रतापगढ़: ऑनलाइन रिश्वत लेने के आरोप में लीलापुर थाने के दो सिपाही सस्पेंड, हथिगवां प्रकरण की जांच जारी

प्रतापगढ़। जिले में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला बड़ा मामला सामने आया है। लीलापुर थाना क्षेत्र में मेले के दौरान हुई मारपीट के मामले में दो सिपाहियों पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि मारपीट के आरोपितों को छोड़ने के एवज में दोनों सिपाहियों ने ऑनलाइन 10 हजार रुपये की रिश्वत ली।

शिकायत के आधार पर जांच की गई और आरोप सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों — गौरव यादव और प्रेमवीर सिंह — को निलंबित कर दिया।

इसी बीच जिले का एक अन्य मामला हथिगवां थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहाँ थानाध्यक्ष और दारोगा के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच अभी जारी है। दोनों प्रकरणों में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

OLD NEWS ????

प्रतापगढ़: स्क्रीनशॉट वायरल: हथिगवां और लीलापुर पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप – Dainik Chakra

प्रतापगढ़: स्क्रीनशॉट वायरल: हथिगवां और लीलापुर पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप

ये भी पढ़ें लखनऊ: महिला ने पीजीआई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें