आईजीआरएस निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का प्रदेश में डंका, जुलाई में 100% अंक के साथ प्रथम स्थान।

आईजीआरएस निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का प्रदेश में डंका, जुलाई में 100% अंक के साथ प्रथम स्थान।

 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई प्रणाली (IGRS) एवं हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में शानदार प्रदर्शन किया है। जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रतापगढ़ पुलिस ने 135 में से 135 यानी 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार जनपद पुलिस ने निर्धारित सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के चलते डिफाल्टर संदर्भों की संख्या शून्य रही और इस श्रेणी में पुलिस को पूर्ण अंक मिले।

 

जनपद के 25 थानों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 19 थानों ने शत-प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी का प्रदर्शन किया। इनमें संग्रामगढ़, सांगीपुर, महेशगंज, लीलापुर, लालगंज, उदयपुर, कुंडा, कोतवाली देहात, फतनपुर, बाघराय, पट्टी, अन्तू, नवाबगंज, मांधाता, रानीगंज, मानिकपुर, हथिगवां, महिला थाना एवं आसपुर देवसरा शामिल हैं।

90.49% आवेदकों ने जताई संतुष्टि

आवेदकों की संतुष्टि के मामले में भी प्रतापगढ़ पुलिस का प्रदर्शन बेहतर रहा। मूल्यांकन अवधि में प्राप्त 4176 फीडबैक में से 3779 आवेदकों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इस तरह 90.49 प्रतिशत संतोषजनक फीडबैक दर्ज किया गया।

 

इसके अलावा उच्चाधिकारियों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा श्रेणीकृत संदर्भों में सी-श्रेणी का प्रतिशत शून्य रहा। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 113.42 प्रतिशत संदर्भ फीडिंग की गई, जबकि 95.74 प्रतिशत मामलों में निस्तारणकर्ता अधिकारियों ने आवेदकों से सीधे संपर्क कर शिकायत के प्रभावी निस्तारण की पुष्टि की।

 

एसपी ने टीम को दी बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने आईजीआरएस सेल, सभी थाना प्रभारियों, विवेचकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

 

एसपी ने निर्देश दिया कि भविष्य में भी प्रत्येक जनशिकायत का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

जुलाई 2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर प्रतापगढ़ पुलिस ने जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण की दिशा में अपनी कार्यप्रणाली का मजबूत उदाहरण पेश किया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें