प्रतापगढ़: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

प्रतापगढ़: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

UP. Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के बाघराय थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अतुल शुक्ला नामक बदमाश को गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से 8600 रुपये, एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।  

बदमाश ने कुछ दिन पहले महिला को गोली मारकर नगदी और मोबाइल लूट लिया था। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ हरबसपुर पुलिया के पास हुई।

उसकी पहचान बेधन गोपालपुर निवासी 42 वर्षीय अतुल शुक्ला के रूप में हुई। पुलिस को प्रीति यादव से लूट के मामले में उसकी तलाश थी। उसके पास से लूट के 8600 रुपये बरामद हुए। घायल को सीएचसी बाघराय लाया गया। जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय, सीओ सदर करिश्मा गुप्ता ने सीएचसी से पहुंचकर घटना की जानकारी ली। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें नितिन गडकरी से मिले भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें