प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, देशी नाजायज बम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, देशी नाजायज बम के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चल रही सख्त कार्रवाई के तहत थाना फतनपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। क्षेत्रान्तर्गत पकडी मोड ग्राम बैरमपुर के पास से 04 अदद देशी नाजायज बम के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना फतनपुर पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर अभियुक्त को पकड़कर उसके कब्जे से चार देशी बम बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना फतनपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी प्रतापगढ़ ने इस कार्यवाही की सराहना की है और कहा कि जिले में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में समाधान दिवस आयोजित, 150 शिकायतों में से 8 का हुआ निस्तारण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें