प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएँ
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस मौके पर उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का समाधान समय सीमा के भीतर किया जाए।
ये भी पढ़ें एटा में ईद मिलाद-उन-नबी की धूम, मोहल्लों में सजी रौनक












