बिजली हादसे में हुई भैंस की मौत, परिवार को मिला तुरंत मुआवज़ा
संवाददाता:मोहम्मद बेलाल: कुंडा समीप तहसील के ग्राम परेवा नारायणपुर में पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हुई एल.टी. लाइन के कारण एक भैंस की करंट लगने से मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई, और पीड़ित परिवार को मुआवज़े की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
ग्राम निवासी हमजा फारूकी ने बताया कि कुछ माह पहले उनकी भैंस टूटे हुए बिजली के केबल की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन की समय पर मरम्मत न किए जाने से यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद बिजली विभाग और प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया। कार्रवाई पूर्ण होने के बाद पीड़ित हमजा फारूकी के खाते में मुआवज़े की धनराशि जमा कर दी गई। बैंक स्टेटमेंट के अनुसार, भुगतान आधिकारिक रूप से हो चुका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन के इस त्वरित कदम की सराहना की और मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए गांव में लटके हुए या क्षतिग्रस्त बिजली तारों की नियमित जांच और त्वरित मरम्मत करना अति आवश्यक है।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का गंभीरता से समाधान हेतु दिये गये निर्देश