एटा में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
संवाददाता पुष्पेंद्र कुमार एटा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग जल्द ही झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर सकता है। बताया जा रहा है कि कई अस्पतालों में एमबीबीएस की फर्जी डिग्री लगाकर इलाज किया जा रहा है। फर्रुखाबाद और दिल्ली के रजिस्टर्ड डॉक्टरों के नाम पर यहां अस्पताल संचालित हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एक अस्पताल संचालक पहले भी कई बार मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर चुका है। जब भी विभाग की ओर से कार्यवाही होती है, तो वह अपना नाम और पता बदलकर बार-बार नया अस्पताल खोल लेता है। अब स्वास्थ्य विभाग को जनसुनवाई पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर सख्त कदम उठाने की तैयारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे फर्जी डॉक्टर मरीजों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। विभागीय कार्यवाही के बाद ही इस गोरखधंधे पर अंकुश लग पाएगा।
ये भी पढ़ें और बमनुआ में मटकी फोड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता हुए खिलाड़ियों को किया गया पुरुस्कृत












