सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू: उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अखिल भारतीय बैठक, संतों के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू: उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अखिल भारतीय बैठक, संतों के लिए पुख्ता इंतजाम की मांग

उज्जैन। संवाददाता: संतोष यादव

धार्मिक नगरी उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियों का माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है। इसी कड़ी में उज्जैन में किन्नर अखाड़े की अखिल भारतीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें देशभर से किन्नर साधु-संतों और संत समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन में आने वाले साधु-संतों के कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यह भी तय किया गया कि सिंहस्थ मेले में किन्नर साधु-संतों की बड़ी संख्या में भागीदारी होगी और उनके धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर श्री जी ने सरकार और प्रशासन से निवेदन करते हुए कहा कि सिंहस्थ में आने वाले किन्नर साधु-संतों के लिए भी अन्य अखाड़ों की तरह उचित और पुख्ता व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि आवास, सुरक्षा, भोजन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि किन्नर संत समाज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ सिंहस्थ में भाग ले सके।
बैठक में उपस्थित संतों ने सिंहस्थ 2028 को भव्य और दिव्य बनाने की अपील करते हुए कहा कि उज्जैन की धार्मिक परंपरा और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए यह आयोजन पूरे देश के लिए विशेष महत्व रखता है।
बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सिंहस्थ 2028 को लेकर संत समाज और विभिन्न अखाड़ों की बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें