कमर्शियल गैस सिलेंडरो के दामों ने छुआ आसमान, घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम सीमा पर।
संवाददाता संतोष यादव।
इजराइल और ईरान का युद्ध भले ही धीरे-धीरे थम रहा हो लेकिन प्रदेश में आई गैस सिलेंडरों की कमी और उसमें उछाल धमने का नाम ही नहीं ले रहा। मई के महीने की पहली तारीख को व्यापारियों और होटल संचालकों को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत में भारी वृद्धि की गई है। मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में दाम बढ़ाए गए हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर सहित पूरे प्रदेश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी पर 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वहीं राहत की बात यह है कि आम आदमी पर इसका असर नहीं पड़ेगा 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखे गए हैं। फिर भी प्रदेश में इसकी आपूर्ति देखी जा सकती है। वहीं घरेलू गैस ₹900 का सिलेंडर ₹2000 से ₹2500 तक में मिल रहा है।












