लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा बुधवार को कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में न्याय, सेवा, सुशासन और जनकल्याण का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाने और संविधान की रक्षा के लिए सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महापुरुषों के विचारों और उनके संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रही है। उन्होंने सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला सचिव के.के. शुक्ला, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, जिला सचिव आशिक अली, मो. रऊफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।












