प्रतापगढ़ में जनसुनवाई: एसपी दीपक भूकर ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर
अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा पुलिस कार्यालय में गुरुवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में उल्लिखित तथ्यों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए गए।एसपी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से सभी प्रकरणों का पारदर्शी, निष्पक्ष और परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और शिकायतों के निवारण में संवेदनशीलता सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।












