एटा में नामचीन मिठाई की दुकान पर सवाल, बालूशाही में कीड़े मिलने का आरोप

एटा में नामचीन मिठाई की दुकान पर सवाल, बालूशाही में कीड़े मिलने का आरोप

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

एटा शहर के नामचीन आशु मिष्ठान भंडार की मिठाई में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। शहर के भगीपुर निवासी पप्पू ने आरोप लगाया कि उन्होंने रविवार सुबह दुकान से करीब आधा किलो बालूशाही खरीदी थी।

पप्पू के मुताबिक, घर पर बालूशाही खाते समय उसके अंदर कीड़े दिखाई दिए। मिठाई में कीड़े मिलने से ग्राहक के होश उड़ गए। मामले की शिकायत ग्राहक ने तत्काल कोतवाली नगर पुलिस से की है।

ग्राहक ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई को लेकर अक्सर सवाल खड़े होते हैं, जबकि छोटे दुकानदारों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई देखने को मिलती है।

अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा विभाग मामले का संज्ञान लेकर मिठाई के सैंपल की जांच कराता है या नहीं और जांच में मिठाई की गुणवत्ता को लेकर क्या सच्चाई सामने आती है।

ये भी पढ़ें महेशगंज थाने में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने किया नेतृत्व

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें