आयुक्त द्वारा भागीरथपुरा बीट की समीक्षा बैठक

आयुक्त द्वारा भागीरथपुरा बीट की समीक्षा बैठक

संवाददाता संतोष यादव: आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल ने भागीरथपुरा क्षेत्र हेतु गठित बीट के कार्यों की सिटी बस कार्यालय में समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त श्री नरेंद्र नाथ पांडे, उपायुक्त श्री केशव सिंह सगर, सिटी मिशन मैनेजर श्री राजवीर सिंह, श्री किसना बनाईत, श्रीमती दीप्ति रावत सहित बीट में नियुक्त सामुदायिक संगठक, वार्ड सहायक, स्व-सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में क्षेत्र में नियमित सर्वे, स्वच्छता एवं जल-जनित रोगों से बचाव हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

आयुक्त श्री सिंघल ने बताया कि झोन क्रमांक 04, वार्ड क्रमांक 11 (भागीरथपुरा) अंतर्गत साईं मंदिर से बावड़ी तक, चिराग बस्ती, नई बस्ती (प्रथम एवं द्वितीय), यादव कॉलोनी, रेडवाल कॉलोनी, लक्ष्मीबाई स्टेशन के सामने की गलियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में गठित दल द्वारा नियमित सर्वे एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

बीट दल द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों व संजीवनी क्लिनिक से समन्वय, स्वच्छ जल प्रदाय की निगरानी तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी। प्रतिदिन किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी अपरान्ह 5 बजे नोडल अधिकारी को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें जनपद एटा के एवं जलेसर क्षेत्र वासियों के लिए विशेष सूचना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें