मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की समीक्षा बैठक संपन्न

मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ की समीक्षा बैठक संपन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद-02 जून,2026मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान है,जिसके अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से ब्याज मुक्त ऋण प्रदान कराया जाता है।वित्तीय वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत शासन से जनपद गाजियाबाद को प्राप्त लक्ष्य 2000 के क्रम में पोर्टल पर प्राप्त 785 आवेदनों में से 774 आवेदन बैंकों को प्रेषित किए गए है, जिसके अंतर्गत बैंकों द्वारा 130 आवेदनों पर स्वीकृति प्रदान की गई है तथा 106 आवेदकों को ऋण वितरण किया गया है। योजना की विस्तृत समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद महोदय द्वारा संबंधित बैंक अधिकारियों के साथ की गई। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग ज्ञानेंद्र कुमार गौतम द्वारा किया गया। बैंकों को प्रेषित आवेदन पत्रों के सापेक्ष न्यूनतम स्वीकृति एवं ऋण वितरण पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए बैंकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे बैंकों के स्तर पर लंबित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत करते हुए ऋण वितरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। योजना की समीक्षा 15 दिन बाद पुनः की जाएगी। 15 दिन बाद आयोजित समीक्षा बैठक में कार्य न करने वाले बैंकों के विरुद्ध संबंधित बैंक के उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु संस्तुति की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद महोदय द्वारा आगामी बैठकों में सभी संबंधित बैंक के अधिकारियों को उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद महोदय द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की गई, जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवंटित लक्ष्य के अनुसार पीएम सूर्य घर योजना के कनेक्शन कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें