माननीय सभापति, सरकारी आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा राजपाल सिंह बालियान की सभापतित्व में समिति की समीक्षा बैठक संपन्न,डीएम० मेंघा रूपम

माननीय सभापति, सरकारी आश्वासन समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा राजपाल सिंह बालियान की सभापतित्व में समिति की समीक्षा बैठक संपन्न,डीएम० मेंघा रूपम

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 13 मार्च, 2026 माननीय सभापति, सरकारी आश्वा सन समिति उत्तर प्रदेश विधान सभा राजपाल सिंह बालियान की सभा पतित्व में आज गौतम बुद्ध विश्व विद्यालय के सभागार में समिति की निर्धारित 11 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर माननीय सदस्य विधानसभा राम खिलाड़ी सिंह, मोहम्मद फहीम इरफान, केतकी सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे बैठक में माननीय सभापति द्वारा गृह विभाग, कारागार विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग तथा नगर विकास विभाग की प्रगति समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, कार्यों एवं प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। सरकारी आश्वासन समिति के निर्धारित 11 बिंदुओं की समीक्षा के क्रम में गृह विभाग की समीक्षा के दौरान एडिशनल सीपी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है। थाना क्षेत्रों के चिन्हित हॉटस्पॉट्स पर पुलिस पिकेट तथा सघन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि “सेफ सिटी” परियोजना के अंतर्गत प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील मार्गों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका नियंत्रण कमांड सेंटर से किया जा रहा है। अपराध के पैटर्न का विश्लेषण कर पीसीआर (पीआरवी) की तैनाती को डायने मिक बनाया गया है, जिससे प्रति क्रिया समय न्यूनतम रखा जा सके। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ तथा एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास निरंतर गश्त की जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस एवं जनता के बीच समन्वय को सुदृढ़ किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित प्रभारी अधिकारी के नेतृत्व में प्रतिदिन सायंकाल फुट पेट्रोलिंग कराई जा रही है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो तथा असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त रहे। पुलिस कर्मियों की उपस्थिति एवं गश्त की वास्तविक समय निगरानी हेतु यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पिकेट एवं गश्त पर तैनात आरक्षियों की लोकेशन ट्रैक की जाती है। बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए प्रत्येक थाना स्तर पर साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय किया गया है।साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में “गोल्डन आवर” के भीतर कार्रवाई कर पीड़ितों की धनराशि फ्रीज कराने एवं रिकवरी के लिए विशेष टीम कार्य कर रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा भ्रामक सूचनाओं एवं आपत्तिजनक पोस्टों पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है। जेल अधीक्षक जिला कारागार द्वारा अवगत कराया गया कि नवीन जेल मैनुअल-2022 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लागू कर दिया गया है, जो वर्तमान में प्रभावी रूप से संचालित है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में जेवर, दादरी, बिसरख एवं दनकौर क्षेत्र की कुल 361 उचित दर की दुकानों पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) डिपो से सीधे खाद्यान्न की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से खनन पट्टा क्षेत्र के बाहर हो रहे अवैध खनन की पहचान की जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 241 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 92.79 लाख रुपये की राजस्व वसूली की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया कि जिला संयुक्तचिकित्सालय में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों के उपचार हेतु आधुनिक सी-आर्म मशीन उपलब्ध है तथा पोषण पुनर्वास केंद्र भी संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मानकों के अनुसार चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कार्य जनपद में तेजी से कराया जा रहा है तथा इन्हें मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के साथ अब विद्यार्थियों की उपस्थिति भी यूपीएमएसपी पोर्टल के माध्यम से दर्ज की जा रही है। इसके अतिरिक्त अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक संस्थानों में रिक्त पदों को भरने हेतु 158 पदों का अधियाचन शासन को भेजा जा चुका है।सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नलकूप खंड गाजियाबाद के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में 92, हापुड़ में 158 तथा गौतम बुद्ध नगर में 74 राजकीय नलकूप संचालित हैं। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नोएडा प्राधिकरण एवं नगर पालिका परिषद दादरी के कार्यों की भी समीक्षा की गई। नोएडा क्षेत्र में संचालित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, एंटी स्मॉग गन, मैकेनिकल स्वीपिंग तथा उद्योगों की निगरानी से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।बैठक की समीक्षा करते हुए माननीय सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में संचालित विकास योजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम जनता को उनका पूरा लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने माननीय सभापति को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में दिए गए सभी दिशा निर्देशों का संबंधित विभागों द्वारा अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।बैठक में एडीसीपी अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी, डीसीपी अशोक निम, डीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगेश दुबे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडेय, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें