सही दवा–शुद्ध आहार अभियान बेमेतरा में सिर्फ दिखावा बनकर रह गया

सही दवा–शुद्ध आहार अभियान बेमेतरा में सिर्फ दिखावा बनकर रह गया

कोटपा एक्ट 2003 के नाम पर हल्की कार्रवाई, दुकानदार बेखौफ

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा, 06 मई 2026:- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा “सही दवा, शुद्ध आहार” अभियान बेमेतरा में जमीन पर असरदार नहीं दिख रहा है। 27 अप्रैल से 11 मई तक चलने वाले इस अभियान का मकसद लोगों को सुरक्षित खाने-पीने की चीजें और दवाइयां देना है, लेकिन हकीकत में इसका असर बहुत कम नजर आ रहा है। कार्रवाई सिर्फ नाम की 06 मई को शहर में जांच तो की गई, लेकिन कार्रवाई बहुत हल्की रही। कोटपा एक्ट 2003 के तहत कुछ चालान जरूर काटे गए, पर इससे कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिख रहा। दुकानदार नहीं मान रहे नियम ज्यादातर दुकानों में न तो “धूम्रपान निषेध” के बोर्ड लगे हैं और न ही तम्बाकू सामान सही तरीके से रखा जा रहा है। नाबालिगों को तम्बाकू बेचने पर भी ठीक से रोक नहीं लग रही, जिससे दुकानदार खुलेआम नियम तोड़ रहे हैं। आगे भी ऐसे ही रहेगा? अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अभियान चलेगा, लेकिन अभी की स्थिति देखकर लगता है कि अगर सख्ती नहीं बढ़ाई गई तो हालात में ज्यादा सुधार नहीं होगा। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें