सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

एटा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब-इंस्पेक्टर की मौके पर मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर।

संवादाता अमन अहमद. एटा जिले में इतवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह के रूप में हुई है, जो एटा के जलेसर फायर स्टेशन पर तैनात थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआई उदयप्रताप सिंह मथुरा में वीआईपी ड्यूटी सम्पन्न कर बाइक से एटा लौट रहे थे। जैसे ही वह पिलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुन्ना नहर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क से दूर जा गिरी और सब-इंस्पेक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पिलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें बुलंदशहर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गणतन्त्र दिवस-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय द्वारा एलआईयू टीम के साथ चलाया गया सघंन चेकिंग अभियान

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal