बुलंदशहर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गणतन्त्र दिवस-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय द्वारा एलआईयू टीम के साथ चलाया गया सघंन चेकिंग अभियान

बुलंदशहर मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गणतन्त्र दिवस-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय द्वारा एलआईयू टीम के साथ चलाया गया सघंन चेकिंग अभियान

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

बुलंदशहर मे गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय द्वारा एलआईयू टीम के साथ नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया किया गया। अभियान के दौरान होटल, ढाबों, मॉल, बस स्टैण्ड एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर ठहरने वाले व्यक्तियों, आगन्तुकों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों तथा सामान की गहनता से जांच की गई। होटल एवं ढाबा संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठानों में ठहरने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान-पत्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से सत्यापन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं।एलआईयू टीम द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सूचनाओं का संकलन कर उनका विश्लेषण किया गया। अभियान के दौरान ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता बरतते हुए प्रभावी निगरानी रखने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तत्पर रहने के निर्देश दिए गए। चेकिंग अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य पाई गई।

गणतंत्र दिवस-2026 समारोह को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा निरन्तर गश्त, चेकिंग एवं सतर्क निगरानी की जा रही हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें