नोएडा: नव वर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान, प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

नोएडा: नव वर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा अभियान, प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए

संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी गौतमबुद्ध नगर, 31 दिसंबर 2025 – आगामी नववर्ष 2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने संपूर्ण नोएडा में अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, सर्वेश मिश्रा ने बताया कि विभाग की टीमों ने विभिन्न रेस्टोरेंट और प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए दो खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए। निरीक्षण में पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

मुख्य निरीक्षण स्थल:

सेक्टर-43: सबवे रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का का नमूना (खाद्य सुरक्षा अधिकारी: ओ.पी. सिंह)

गोल्डन आई, दादरी: मैकडॉनल्ड्स से वेज बर्गर का नमूना (खाद्य सुरक्षा अधिकारी: सय्यद इबादुल्लाह)

वेनिस मॉल: वाव मोमोज, वाव चाइना, वाडा स्ट्रीट, फाइव आयरन गोल्फ बार, थाई बड़ा – सुधार नोटिस जारी

जीआईपी मॉल, सेक्टर-38: मैकडॉन्ल्ड्स, केएफसी, ब्रेड स्टोरी – सुधार नोटिस जारी

सेक्टर-129: पिज़्ज़ा हट, नाथू स्वीट – सफाई संबंधी कमियों पर सुधार नोटिस

सेक्टर-62: ब्लैक काफी – निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर सुधार नोटिस

सहायक आयुक्त ने बताया कि कुल 2 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई रातभर जारी रहेगी, और आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अभियान लगातार संचालित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य है कि जनपद वासियों को मानकों के अनुरूप शुद्ध खाद्य और पेय पदार्थ उपलब्ध हो सकें।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद: थाना नंदग्राम में नई पुलिस चौकी ‘गुलधर’ का उद्घाटन, 31 दिसंबर से होगी क्रियाशील

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें