संजय कुमार यादव को भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया,यह अवसर भावनाओं से भरा रहा, जहां वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर,बिजनौर।
हाल ही में इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव का रामपुर तबादला होने पर दी गई भावभीनी विदाई, मुजफ्फर नगर में भी जीआरपी थाना प्रभारी रह कर दे चुके हैं अपनी बेहतरीन व सराहनीय सेवाएं बिजनौर क्षेत्र के चौकी भागुवाला पर तैनात संजय कुमार यादव को आज भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि इंस्पेक्टर संजय कुमार यादव का ट्रांसफर जिला रामपुर के लिए हुआ है। आज उनकी विदाई समारोह के अवसर पर भावनाओं से भरा रहा, जहां वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की। मंडावली थानाप्रभारी राकेश कुमार ने संजय कुमार यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया है। उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि आगे की जीवन यात्रा में वे और बेहतर करते हुए उन जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे, जो समाज और विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि संजय कुमार यादव जैसे अधिकारी पुलिस विभाग की वास्तविक पहचान होते हैं, जो न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करते हैं बल्कि अपने व्यवहार और नेतृत्व से अधीनस्थों को प्रेरित भी करते हैं। उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण, अनुशासन और टीमवर्क को जिस तरह से मजबूती मिली, वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा। विदाई समारोह में कई पल ऐसे रहे जब सहकर्मियों की आंखें नम हो गईं। यह भी उल्लेखनीय है कि संजय कुमार यादव, मुजफ्फर नगर जीआरपी थाना प्रभारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।












