लखनऊ: सरकारी राशन की कालाबाजारी में बाप-बेटा गिरफ्तार

सरकारी राशन की कालाबाजारी में बाप-बेटा गिरफ्तार

लखनऊ में 13 बोरी चावल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया कोटेदार का बेटा

स्टेट संवाददाता विष्णु दत्त रावत लखनऊ: राजधानी लखनऊ के PGI थाना क्षेत्र के ग्राम विरुरा से सरकारी राशन की कालाबाजारी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के कोटेदार के बेटे अनुज यादव को 13 बोरी चावल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, जो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत गरीबों को बांटे जाने वाले सरकारी चावल को अवैध रूप से बेच रहा था।

प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी (DM) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनुज यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनुज यह चावल बेचकर उससे मिली रकम में से अपने कोटेदार पिता को भी कमीशन देता था।

प्रशासन की सख्ती का असर यह रहा कि पुलिस ने न सिर्फ अनुज यादव को गिरफ्तार किया, बल्कि उसके कोटेदार पिता के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई सरकारी राशन की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रशासन की गंभीरता और जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है।

गांव वालों ने प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इस तरह की निगरानी बनी रहेगी ताकि गरीबों का हक कोई न छीन सके।

ये भी पढ़ें Prayagraj: भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस पर पथराव, कई लोग घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें