संभल: SDM वंदना मिश्रा ने अवैध हॉस्पिटल पर मारा छापा, डॉक्टर दंपत्ति हिरासत में
UP संभल। बहजोई कोतवाली क्षेत्र की कृष्णा कुंज कॉलोनी में एक अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल पर एसडीएम वंदना मिश्रा ने छापा मारा। इस दौरान मौके से अस्पताल संचालन के ठोस साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर डॉक्टर और महिला डॉक्टर को पुलिस हिरासत में भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर अस्पताल को सील कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, बिना वैध डिग्री के यह अस्पताल संचालित किया जा रहा था। यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों पर कार्रवाई हुई हो, पूर्व में भी इनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन की सख्ती को दर्शाती है। एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध अस्पतालों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें UP: ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ आज से शुरू हुआ सघन चेकिंग अभियान_












