एसडीएम व सीओ ने नौबस्ता गंगा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
संवाददाता बृजेन्द्र मौर्य: खागा, फतेहपुर । गुरु पूर्णिमा और श्रावण मास मेले को देखते हुए एसडीएम अभिनीत कुमार व सीओ बृजमोहन राय ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ नौबस्ता गंगा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने घाट किनारे बैरिकेडिंग, महिलाओं के कपड़े बदलने की व्यवस्था, पार्किंग और मार्गों से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। मेले में दुकानों को व्यवस्थित लगाने, घाट और परिसर में रोशनी और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा। निरीक्षण के बाद एसडीएम खाकी बाबा कुटी पहुंचे, जहां साधु-संतों से आशीर्वाद लिया और फल व मिठाई वितरित की। साधु-संतों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश मातहतों को दिए। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण चौकियों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को अलर्ट रहने को कहा, वहीं गोताखोरों और नाविकों को भी आपात स्थिति से निपटने को तैयार रहने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण में सीओ ब्रजमोहन राय, ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें एटा में कांवड़ियों को बाइक सवार ने मारी टक्कर: तीन घायल












