फौजी कान्वेंट स्कूल लालगोपालगंज के छात्र शौर्य त्रिपाठी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड मे जिले मे तीसरा स्थान हासिल किया

फौजी कान्वेंट स्कूल लालगोपालगंज के छात्र शौर्य त्रिपाठी ने हिंदुस्तान ओलंपियाड मे जिले मे तीसरा स्थान हासिल किया

संवाददाता रामसुरेशनिर्मल प्रयागराज

छात्र शौर्य त्रिपाठी को प्रो,राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो,अखिलेश कुमार सिंह ने बधाई देकर किया सम्मानित

लालगोपालगंज प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे में हाईटेक पद्धति से नौनिहालों को शिक्षा प्रदान कर रहा फौजी कान्वेंट स्कूल फिर एक बार जिले में अपनी उच्च शिक्षा और खेलकूद की तकनीक के कारण प्रयागराज जिले मे चर्चा मे है कारण प्रयागराज मे आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड 2025 के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में विराजमान प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार सिंह के द्वारा फौजी कान्वेंट स्कूल लालगोपालगंज के छात्र शौर्य त्रिपाठी को प्रयागराज जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्र एवं विद्यालय को सम्मानित किया गया जो अपने आप मे बहुत बड़ी उपलब्धि है।जहां क्षेत्र के गरीब परिवार के बच्चों को फौजी कान्वेंट स्कूल निशुल्क शिक्षा प्रदान कर उनका भविष्य संवार रहा है और पुण्य का सहभागी बन रहा है वहीं गरीब परिवार के लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त कर रहा है।वहीं स्कूल के होनहारों द्वारा प्रतियोगिताओं मे भाग लेकर स्कूल प्रंबधन का नाम रौशन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रतियोगी छात्र और फौजी कान्वेंट स्कूल के प्रंबधन टीम को लगातार बधाईयां दी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें