प्रतापगढ़ कुंडा के ” शुभांग ” ने बढ़ाया क्षेत्र का मान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

प्रतापगढ़ कुंडा के ” शुभांग ” ने बढ़ाया क्षेत्र का मान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

संवाददाता अमित शुक्ला 

गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा बीते दिनों अगरतला में पूर्व, पूर्वोत्तर एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएसआईआर-आईआईटीआर, लखनऊ में कार्यरत कुंडा के श्री शुभांग मिश्रा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मेलन में उन्होनें मुख्य अतिथि श्री अमित शाह, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के कर-कमलों से पुरस्कार स्वरूप शील्ड ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. माणिक साहा, माननीय मुख्यमंत्री, त्रिपुरा एवं श्री बंडी संजय कुमार, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह सम्मान उन्हें राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन, प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के बढ़ते प्रयोग तथा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से हिंदी संवर्धन के लिए प्रदान गया।श्री शुभांग मिश्रा वर्तमान मे सीएसआईआर-आईआईटीआर, लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय व इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। उनके पिता श्री वीरेंद्र कुमार मिश्रा वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज, कुसुवापुर में प्रधानाचार्य हैं। पुरस्कार प्राप्त करने पर उनके पूरे परिवार व समाज में खुशी का माहौल है।गौरतलब है कि शुभांग मिश्रा जैसे उत्कृष्ट ब्यक्तित्व वाले युवाओं ने हमेशा ही क्षेत्र को गर्वान्वित किया है , कुंडा की धरती को ऐसे ही युवाओं की आवश्यकता भी है जो जहाँ भी जाएं क्षेत्र का मान बढ़ाते रहें।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ कुंडा तहसील मे स्वर्गीय पत्रकार रमेश मौर्य जी की 12वीं पुण्यतिथि का आयोजन किया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें