मारहरा विधानसभा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
संवाददाता योगेंद्र सिंह. एटा: आज जनपद एटा की मारहरा विधानसभा में राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक संप्रभुता के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अनुच्छेद 370 का विरोध कर यह स्पष्ट किया कि भारत एक है और एक ही रहेगा। उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाता है।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की सोच और विचारधारा भारत के युवाओं को सशक्त दिशा प्रदान करती है। उन्होंने शिक्षा, समाज और राजनीति के क्षेत्र में जो कार्य किए, वह अद्वितीय हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
ये भी पढ़ें एटा: युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम












