सेब के दाम पर महिला और रेहड़ी वाले में जमकर मारपीट, सड़क पर चलीं चप्पलें

सेब के दाम पर महिला और रेहड़ी वाले में जमकर मारपीट, सड़क पर चलीं चप्पलें

संवाददाता योगेंद्र सिंह

एटा जनपद के शहर में उस समय हंगामा मच गया जब सेब के दाम को लेकर एक महिला और फल विक्रेता रेहड़ी वाले के बीच कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने सेब के दाम अधिक बताए जाने पर रेहड़ी वाले से बहस शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की होने लगी। मामला तूल पकड़ने पर महिला ने सड़क पर ही रेहड़ी वाले को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। यह नजारा देखकर आसपास खड़े लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद कुछ राहगीरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से चर्चाओं में है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला रेहड़ी वाले पर चप्पल बरसा रही है, जबकि राहगीर बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के दौरान बाजार में अफरातफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और घटना का स्थान व दोनों पक्षों की पहचान की जा रही है।

ग्राहकों और विक्रेताओं के बीच बढ़ते ऐसे विवादों से बाजार में तनाव का माहौल बन गया है। लोगों ने प्रशासन से बाजार में नियमित गश्त बढ़ाने और विवाद की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें