जनपद एटा में DAP खाद के लिए किसानों की भारी भीड़, मारपीट तक पहुंचे हालात
संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा — जनपद के जलेसर स्थित कृभको सेंटर पर आज सुबह से ही डीएपी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान लाइन में खड़े रहे। खाद वितरण में धीमी गति और अव्यवस्था को लेकर किसानों में आक्रोश बढ़ता गया। भीड़ बढ़ने पर लाइन में आगे लगने को लेकर किसानों में झगड़ा और हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
ग्रामीणों का कहना है कि डीएपी खाद की आपूर्ति पर्याप्त नहीं होने से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। खेतों में बुआई का समय होने के कारण खाद की मांग तेजी से बढ़ गई है।












