रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन, मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश
संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के उद्देश्य से “रन फॉर वूमेन एम्पावरमेंट” दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद पार्क से हरी झंडी दिखाकर की गई, जिसके बाद महिला पुलिस कर्मियों, छात्राओं और बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया। दौड़ में एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह ने भी प्रतिभाग कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ दौड़ में शामिल होकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।दौड़ शहीद पार्क से प्रारंभ होकर जे.एल.एन. डिग्री कॉलेज पर संपन्न हुई, जहाँ प्रतिभागियों को जलपान की व्यवस्था की गई।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।












