ससुराल में पैसों के विवाद पर दामाद की जमकर पिटाई, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
संवादाता अमन अहमद।
एटा। मलावन थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद की जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेन-देन को लेकर ससुर और साले ने मिलकर अपने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र प्रकाश कुछ दिन पहले अपनी प्रॉपर्टी का एडवांस लेकर आया था और वह रकम घर पर रखी थी, जो बाद में गायब हो गई। नितिन ने इस संबंध में अपनी पत्नी से बात की, जिसके बाद घर पर मौजूद ससुर और साले से पैसों को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ने नितिन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल नितिन को तत्काल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। नितिन ने बताया कि उसने बीते रविवार को इस संबंध में चौकी पर शिकायत भी दी थी। हालांकि, चौकी प्रभारी आदिल सैफी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।












