जनसुनवाई में एसपी दीपक भूकर ने दिए सख्त निर्देश, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा उनके निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय भी उपस्थित रहे।एसपी ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का अवलोकन करते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुनकर प्रभावी कार्रवाई की जाए।पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के उद्देश्य से प्रत्येक प्रकरण का परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़: अवैध वाटर पार्क संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मासूम सान्या की डूबने से हुई थी मौत












