एटा पुलिस की सख्त कार्रवाई: मंदिर चोरी का खुलासा, दहेज हत्या का आरोपी भी गिरफ्तार।

एटा पुलिस की सख्त कार्रवाई: मंदिर चोरी का खुलासा, दहेज हत्या का आरोपी भी गिरफ्तार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एटा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। एक ओर मंदिर से घंटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया गया है, वहीं दूसरी ओर दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। थाना पिलुआ पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंदिर से घंटा चोरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हरिशंकर पुत्र चरण सिंह तथा प्रबल कुमार उर्फ हनी उर्फ सनी पुत्र बृज कुमार उर्फ वीके निवासी ग्राम गणेशपुर थाना पिलुआ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया घंटा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना निधौली कलां पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी वेदप्रकाश पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी ग्राम दुल्हा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करने के लिए पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। हालिया गिरफ्तारियों से यह संदेश गया है कि किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal