फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, एसएसपी ने परेड में परखी पुलिस की तैयारियां।

फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, एसएसपी ने परेड में परखी पुलिस की तैयारियां।

संवादाता अमन अहमद।

एटा, 5 जून। जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और फिटनेस को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन ने परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन और कार्यशैली का जायजा लेते हुए उन्हें जनता के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए दौड़ कराई तथा टोलीवार ड्रिल के माध्यम से सामूहिक समन्वय और अनुशासन का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस की पहचान उसके व्यवहार, तत्परता और जिम्मेदारी से होती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करना चाहिए। इसके अलावा एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उनमें लगे लाइट, हूटर, पीए सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए रिस्पॉन्स टाइम बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसपी डॉ. इलामारन तथा संकल्पदीप कुशवाह ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने पुलिस बल में फिटनेस, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें