रक्षाबंधन से पहले एटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 10 नमूने जांच को भेजे गए
संवादाता अमन अहमद एटा। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 5 अगस्त 2025 को सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. चमन लाल के नेतृत्व में विभिन्न मिठाई दुकानों व प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए कुल 10 खाद्य नमूने एकत्र किए गए।
डॉ. चमन लाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सहावर रोड स्थित नन्द किशोर से घेवर, मरथ्रा चौराहा स्थित वीरेन्द्र से फेनी, प्रेमकिशोर मस्थरा से बूंदी रायता, ओम स्वीट्स जिरसमी पुल से घेवर, संजय स्वीट्स मस्थरा से बूंदी लड्डू, सुभाष मिष्ठान से घेवर, कमल स्वीट्स रेवाड़ी मोहल्ला से खोया, नवल स्वीट्स रेवाड़ी मोहल्ला से घेवर तथा वीरेन्द्र (सुरेन्द्र नगर) से घेवर और बूंदी के नमूने लिए गए।
सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्यवाही की जाएगी।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. के. त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भारती, रामवीर सिंह, विमल कुमार और श्रीमती पूनम भी शामिल रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
ये भी पढ़ें छतिग्रस्त स्कूल की छत की शिकायत लोगों की उपजिलाधिकारी से












