बुलंदशहर एसजीएफआई नेशनल में तीन मेडल प्राप्त करने वाले जेपी स्कूल के छात्रों का स्कूल आने पर हुआ भव्य स्वागत

बुलंदशहर एसजीएफआई नेशनल में तीन मेडल प्राप्त करने वाले जेपी स्कूल के छात्रों का स्कूल आने पर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी बुलंदशहर

जेपी विद्या मंदिर मुख्य परिसर अनूपशहर में,दिनांक 28 जनवरी 2026 को एसजीएफआई नेशनल योगासन स्कूल गेम्स दीघा पश्चिम बंगाल में सीबीएसई बोर्ड की ओर से चयनित जेपी विद्या मंदिर के 03 कांस्य पदक विजेता छात्र धनंजय प्रताप सिंह, भवांश गौड़ एवं सीबीएसई का सर्वश्रेष्ठ कोच पद से सम्मानित अंकित कुमार सुराण विद्यालय आने पर फूलमाला बैंड बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में नेशनल में 45 मान्यता प्राप्त संस्थाओं के गोल्ड मेडलिस्ट रहे छात्रों ने भाग लिया जिनमें से सीबीएसई की ओर से नेशनल में गोल्ड मेडलिस्ट रहे जेपी विद्या मंदिर के पांच छात्रों में से तीन छात्रों ने एसजीएफआई नेशनल स्कूल गेम्स में प्रतिभाग करते हुए तीन मेडल प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं देश भर में अपना परचम लहराया। विद्यालय आने पर फूलमाला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ छात्रों का स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना चतुर्वेदी ने कहा कि एसजीएफआई नेशनल योगासन स्कूल गेम्स में हमारे विद्यालय के बच्चों ने पहली बार सीबीएसई बोर्ड को अंडर 14 बालक वर्ग में तीन मेडल दिलाकर विद्यालय का नाम ही नहीं अपितु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। विद्यालय में इस उपलब्धि से हर्ष का माहौल है।

सभी ने छात्रों व सीबीएसई कोच अंकित कुमार सुराण को फूलमाला पहनाकर करतल ध्वनि से सम्मानित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें