कड़ी निगरानी में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था बेहतर

कड़ी निगरानी में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शी व निष्पक्ष व्यवस्था बेहतर

संवाददाता पवन सूर्यवंशी सहारनपुर

सहारनपुर: उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 परीक्षा की प्रथम पाली को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया- जिलाधिकारी मनीष बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया-निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग प्रक्रिया, प्रवेश और निकास द्वारों की व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की तैयारियों तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की बारीकी से जांच की- साथ ही परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए- जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्पष्ट किया कि भर्ती परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता है, जबकि एसएसपी अभिनन्दन सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी- प्रशासन की मुस्तैदी से परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न कराई जा रही है!!

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal