रानीगंज में स्वास्थ्य सेवाओं का औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधे संवाद कर जानी हकीकत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं प्रतापगढ़ प्रभारी Pratibha Kushwaha के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई।अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।












