यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली कूच करेगा स्वर्ण समाज, पानीपत से सैकड़ों लोग होंगे शामिल

यूजीसी के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली कूच करेगा स्वर्ण समाज, पानीपत से सैकड़ों लोग होंगे शामिल

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल पानीपत, हरियाणा।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 8 मार्च दिन रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर यूजीसी के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पानीपत के राजपूत धर्मशाला से स्वर्ण समाज संघर्ष समिति के सैकड़ों लोग सुबह 7 बजे एकत्र होकर बसों और कारों के काफिले के साथ दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सतपाल राणा ने कहा कि सरकार द्वारा लाया गया यूजीसी का कानून स्वर्ण समाज के बच्चों के लिए घातक है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते इस कानून को वापस नहीं लिया गया तो स्वर्ण समाज देशभर में इसका कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचकर रामलीला मैदान और जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे और सरकार को चेताने का काम करेंगे। राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने स्वर्ण समाज के साथ बड़ा धोखा किया है, जबकि यही समाज लंबे समय से पार्टी का कोर वोट बैंक रहा है। राणा ने कहा कि जिस समाज ने भाजपा को मजबूत बनाया, उसी समाज की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया तो आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में स्वर्ण समाज इसका जवाब देगा। अंत में उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि 8 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हों, ताकि स्वर्ण समाज की एकता और अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती मिल सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया