सगाई की खुशियां मातम में बदलीं, शक ने ले ली जान

अम्बेडकरनगर में शक ने ली प्रेम कहानी की जान: सगाई से पहले हुआ ब्लेड हमला, फिर आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर ज़िले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ ‘शक’ ने एक चार साल पुराने प्रेम संबंध का खौफनाक अंत कर दिया। अभिषेक और प्रतिभा नामक प्रेमी जोड़ा लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और जल्द ही उनकी सगाई होने वाली थी। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था और सगाई की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही थीं।

इसी बीच एक दिन अभिषेक ने देखा कि प्रतिभा का मोबाइल लगातार बिज़ी आ रहा है। उसने इस बात को लेकर प्रतिभा से सवाल किया। मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर शुरू हुई यह छोटी सी कहासुनी धीरे-धीरे बड़ी बहस में बदल गई। गुस्से में आकर अभिषेक ने आपा खो दिया और प्रतिभा पर ब्लेड से हमला कर दिया। प्रतिभा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।

उसे बेहोश देखकर अभिषेक को लगा कि उसकी मौत हो गई है। घबराहट और पछतावे में डूबे अभिषेक ने वहीं पास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रतिभा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें आज आपको आर्थिक लाभ होगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा- जानें आज का राशिफल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें