गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में गूंजी श्रद्धा की ज्योति

गुरु पूर्णिमा पर देवालयों में गूंजी श्रद्धा की ज्योति

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

भाजपाइयों ने 65 दीप जलाकर संत रविदास को दी श्रद्धांजलि, समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

कुंडा/प्रतापगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर पंचायत हीरागंज स्थित सिद्धपीठ मां नायर देवी धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने 65 दीप प्रज्ज्वलित कर संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस दीपदान कार्यक्रम में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन समानता, भाईचारे, मानव सेवा और सामाजिक समरसता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर कुलदीप त्रिपाठी, आयुष त्रिपाठी, अतुल सिंह, शैलेन्द्र यादव, शरद सिंह, अंकित यादव, सुनील पांडा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में समरसता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें