श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना सेक्टर-113 परिसर में क्षेत्र के गणमान्य/सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक

श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना सेक्टर-113 परिसर में क्षेत्र के गणमान्य/सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री साद मियां खान के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा थाना सेक्टर-113 परिसर में क्षेत्र के गणमान्य/सम्भ्रांत व्यक्तियों एवं कांवड़ समिति के पदाधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने, पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना पर ध्यान न देने एवं उसकी तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। साथ ही सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान थाना प्रभारी सेक्टर-113 को कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रखने, संवेदनशील स्थलों एवं कांवड़ मार्गों पर सतर्क निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर प्रभावी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सभी नागरिकों से अपील की है कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें