दहेज और यौन उत्पीड़न से त्रस्त विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा, गला घोंटकर हत्या के प्रयास का आरोप

दहेज और यौन उत्पीड़न से त्रस्त विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा, गला घोंटकर हत्या के प्रयास का आरोप

संवाददाता – अश्वनी कुमार हाथरस में एक विवाहिता ने महिला थाना पहुंचकर अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना, यौन उत्पीड़न और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अपने जेठ और चचिया ससुर पर अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता हाथरस शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसकी शादी 12 मई 2018 को अलीगढ़ के राजनगर कॉलोनी, आईटीआई रोड निवासी युवक से हुई थी। महिला के अनुसार, उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपये की मांग शुरू कर दी।

महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ लगातार मारपीट की जाती थी और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उसने बताया कि उसके जेठ और चचिया ससुर उस पर गलत नीयत रखते थे और जब भी उसे अकेला पाते, उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे।

जब पीड़िता ने इस संबंध में अपने पति से शिकायत की तो पति ने उसका साथ देने के बजाय उसे ही पीटा और कहा कि अगर इस घर में रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा। इसी बीच महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिसके बाद ससुरालियों का उत्पीड़न और बढ़ गया। आरोप है कि ससुरालीजन पुत्र न होने को लेकर ताने देने लगे और प्रताड़ना और तेज कर दी।

पीड़िता ने जब इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी तो उसके पिता और भाई ससुराल पक्ष को समझाने पहुंचे। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिसमें उसके पिता और भाई के दांत टूट गए।

महिला ने बताया कि 17 सितंबर 2025 को सभी ससुरालीजन उसके मायके हाथरस पहुंचे और उस पर तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने उसे घर के अंदर ही लात-घूंसों और थप्पड़ों से बेरहमी से पीटा तथा गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र खोडा में छिनैती की घटना कारित करने वाले 02अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से छीने हुए नगद 75,000/-बरामद छिनौती के1आईफोन एव1मोटरसाइकिल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए