थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र खोडा में छिनैती की घटना कारित करने वाले 02अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से छीने हुए नगद 75,000/-बरामद छिनौती के1आईफोन एव1मोटरसाइकिल
संवाददाता का सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र खोडा में छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छीने हुए नगद 75,000/- रुपये, छिनैती किये हुए रुपयों से खरीदा हुआ 01 आई-फोन व छिनैती की घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद।कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 11.01.2026 को थाना खोडा पर बादी राजीव गुमा पुत्र श्री आत्मराम गुप्ता ने लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 10.01.2026 की रात्रि में पर जाते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों द्वारा मेरा बैग जिसमें मेरे पैसे रखे हुए थे को छीनकर भाग गये हैं। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना खोडा पुलिस द्वारा धारा 304(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में दिनांक 27/28.01.2026 की रात्रि को थाना खोड़ा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्त 1. दीपांशू पुत्र महकार सिंह निवासी प्रताप विहार बीरबल चौकी के पीछे थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 21 वर्ष व 2. यश गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता निवासी गली न0 04 प्रकाश नगर खोडा कॉलोनी थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को इन्दिरापुरम अण्डरपास से छीने हुए नगद 75,000/- रुपये, छिनैती किये हुए रुपयों से खरीदा हुआ 01 आई-फोन व छिनैती की घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 304(2) बीएनएस में धारा 317(2), 126(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त यश ने बताया कि मैंने करीब 03 साल पहले अपने शौक मौज के लिए पढ़ाई छोड दी और अपने शौक मौज पूरा करने के कारण मेरे ऊपर काफी कर्जा हो गया था। मैंने दीपांशु से 50 हजार रुपये लिये थे। जिनके लिये वो आये दिन तगादा करता रहता था और में पैसे नहीं लौटा पा रहा था तब मैंने दीपांशू से कहा कि मेरे पास एक काम है। मेरे नाना राजीव गुप्ता की खोडा में गजक की होल सेल की दुकान है, जिसे वो रोज रात्रि 11 बजे के आस-पास बंद करके स्कूटी से बेले में कैश लेकर घर जाते है और इस समय लोहडी और मकर संक्रांति की वजह से काफी अच्छी सेल चल रही है अगर हम उन्हें से बैग छीन लें तो काफी अच्छा पैसा मिल सकता है तब दीपांशू ने कहा कि इसके लिये और लोगों की जरुरत पड़ेगी इसके बाद दीपांशू ने अपनी मौसी के लड़के लक्की और अंशू पण्डित को बुलाया और तब हम चारों ने एकराय होकर योजना बनाई। दिनाक 10.01.2026 को योजना के अनुसार जब मेरे नाना व नानी दुकान को बंद करके कैश का थैला लेकर घर को निकले तभी मैं हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था पीछे बैठे अंशु ने थेला छीना और हम लोग थैला छीनकर वहाँ से भाग गये। थैले में मिले हुए पैसे को हमने आपस में बाट लिया।इसीक्रम में अभियुक्त दीपाशू उपरोक्त ने बताया कि मैंने यश को 50 हजार रुपये दिये थे और वो मेरे रुपये नहीं लोटा रहा था तब उसने अपने नाना जिनकी खोड़ा में गजक की दुकान है से बैग छीनने को कहा था तो मैंने अपने मौसी के लड़के लक्की और अंशू को बुलाया था जिसके बाद हम चारों ने एक राय होकर योजना बनाकर दिनांक 10.01.2026 की रात्रि के समय यश के नाना व नानी दुकान को बंद करके कैश का थैला लेकर घर को निकले तभी वश हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था और पीछे बैठे अंशू ने थैला छीना और हम लोग थैला छीनकर वहाँ से भाग गये। थैले में मिले हुए पैसे को हमने आपस में बांट लिया तथा अपने हिस्से के पैसों से मुझे अंशु ने 01 आई फोन 14 प्रो भी 01 लाख 20 हजार रुपये में खरीद कर दिया था जो कि मेरे पास से बरामद हुआ है । इसीक्रम में दोनों अभियुक्त शौक मौज करने के लिये दिल्ली जा रहे थे कि पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।पकड़े गये अभियुक्तगण द्वारा लक्की और अंशू पण्डित का नाम भी घटना में शामिल होना बताया गया है।अतः वांछित अभियुक्त लक्की और अंशू पण्डित की तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।गिरफ्तार अभियक्तों का नाम व पता:-1.दीपांशू पुत्र महकार सिंह निवासी प्रताप विहार बीरबल चौकी के पीछे थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 21 बर्ष। 2.यश गुप्ता पुत्र संदीप गुप्ता निवासी गली न० 04 प्रकाश नगर खोडा कॉलोनी थाना खोडा गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष।बरामदगी का विवरणः-छीने हुए नगद 75,000/- रुपये, छिनैती किये हुए रुपयों से खरीदा हुआ 01 आई-फोन व घटना में प्रयुक्त । मोटरसाइकिल बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक
इतिहासः-गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खोड़ा पर छिनैती करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीमः-थाना खोडा पुलिस टीम।












